गुजरात में अहमदाबाद स्थित आप (आम आदमी पार्टी) के प्रदेश मुख्यालय में बुधवार (17 अगस्त) दोपहर में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की। उक्त संगठन ने एक दिन पहले मंगलवार (16 अगस्त) को ही (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऊना में दलितों पर हो रहे लगातार हमलों के मामले में राज्य की भाजपा सरकार को प्रत्यक्ष तौर पर आरोपी बताया था।
This is the video recorded by state sponsored goons while they were vandalising AAP Gujarat state office. 1/n pic.twitter.com/Oe5szbModW
— AAP Gujarat (@AAPGujarat) August 17, 2016
उपद्रवियों ने ऑफिस में रखे सारे सामानों को क्षति पहुंचाई व ऑफिस में लगी आप नेताओं की तस्वीरों जिसमें अरविंद केजरीवाल सहित, आशुतोष, संजय सिंह और अन्य नेताओं की तस्वीरें शामिल थीं, उनपर स्याही लगाई।
वहीं आप के ऑफिस में हुई तोडफोड के लिए पार्टी के लिए राज्य और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने भाजपा को जिम्मेदार बताया है। आप के ट्विटर हैंडल से ट्विट कर इस बात का दावा किया है।
It can not be a coincident that goon’s photos with several BJP leaders are available online.#JungleRajInगुजरात pic.twitter.com/PkThRVBJGG
— AAP Gujarat (@AAPGujarat) August 18, 2016
इसे भी पढ़िए- जिसे कोई नहीं मानता, वो सच अरूण जेटली जानते हैं, पढ़िए नेता जी के बारे में क्या कहा