गोरखपुर हादसा : दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी जोकि मिसाल बनेगी : योगी

0
गोरखपुर हादसा : दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी जोकि मिसाल बनेगी : योगी

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में दो दिनों में 30 बच्‍चों की मौत के बाद हालात का जायजा लेने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा करते हुए कहा कि बच्चों की मौत के मामले की गहन जांच कराई जाएगी। उन्‍होंने कहा कि इस हादसे की जांच के लिए चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है। रिपोर्ट के आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी जोकि मिसाल बनेगी। उन्‍होंने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के लापरवाही बरतने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार की तरफ से इस मामले में कोई लापरवाही नहीं हुई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार हमारी हर संभव मदद कर रही है

इसे भी पढ़िए :  लड़की के लिए मगरमच्छ से भिड़ गया, फिर भी टूटा दिल, जानिए कौन है ये बदकिस्मत आशिक

इसके साथ ही गोरखपुर समेत तराई इलाकों में इंसेफ्लाइटिस की समस्‍या पर बोलते हुए कहा कि इसकी वजह से अब तक कई बच्‍चों की जानें गई हैं। हम इसके खिलाफ शुरू से लड़ाई लड़ रहे है। प्रदेश के 90 लाख बच्चों को वैक्सीन देकर इनसेफ्लाइटिस के खिलाफ लड़ाई का आगाज किया जा चुका है। इस लिहाज से इस पीड़ा के बारे में मुझसे ज्‍यादा कोई नहीं जान सकता पीएम नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर को एम्‍स जैसा संस्‍थान दिया है। वे इस घटना के बाद यहां के हालात को लेकर चिंतित है। अपने आज के दौरे के बारे में कहा कि मैं आज चौथी बार बीआरडी अस्पताल पहुंचा हूं.

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार पर भड़के फारुख अब्दुल्लाह, कहा मुझे देशद्रोही कहने वाले खुद एंटी नेशनल

उन्‍होंने कहा कि मुझसे ज्यादा कोई इस समस्या को नहीं समझ सकता है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, मैं चाहता हूं कि आप इलाके के सरकारी अस्पतालों में जाएं और देखें कि इनसेफ्लाइटिस से लड़ने के लिए सरकार क्या कर रही है। इस बारे में क्या इंतजाम किए गए है।

इसे भी पढ़िए :  आखिरकार पकड़ी गई बच्चा चोर, अस्पताल की CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने किया गिरफ्तार

Click here to read more>>
Source: ndtv india