मंडप में फेरे लेते वक्त दूल्हे को उठा ले गई पुलिस, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

0
दूल्हे

एक दूल्हे को पुलिस ने बोइसर इलाके में उसी के मंडप से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी दूल्हे पर उसी की बहन ने बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक 22 वर्षीय आरोपी दूल्हा 24 वर्षीय अपने रिश्ते की एक बहन के साथ करीब 6 साल तक फिजिकल रिलेशनशिप में था। इस दौरान वो युवती से शादी करने का वादा करता रहा, मगर अब वह किसी दूसरी युवती से शादी कर रहा था। ये दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे और साल 2010 से मई 2016 तक फिजिकल रिलेशनशिप में थे।

इसे भी पढ़िए :  शादी में ट्विस्ट! दूल्हे का सेहरा हटते ही चीख पड़ी दुल्हन, कहा-नहीं करूंगी शादी.... पढ़िए क्यों ?

 

शिकायत पत्र में पीड़ित युवती ने दावा किया है कि उसके समुदाय में रिश्ते की बहन के साथ शादी करने का रिवाज है और उस पर कोई रोक-टोक नहीं है। इसलिए किसी के उंगली उठाने या कुछ कहने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। लेकिन जब उसने आरोपी की शादी के बारे में जाना तो वह शादी से एक दिन पहले वह बोइसर पुलिस के पास जा पहुंची। उसने थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इसे भी पढ़िए :  एटीएम व बैंको में फर्जीवाड़ा कर रहें दो अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

बोइसर पुलिस स्टेशन के पीएसआई दीपक जोगडांड ने मुंबई मिरर को बताया कि उन्होंने शादी के बीच से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक पर आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। अब उसे आगे की अदालती कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  पैरों से गूंथा जाता था आटा, वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली के इस फेमस रेस्टोरेन्ट पर पड़ा छापा