रामजस कॉलेज मामला: शहीद की बेटी ने बताया ABVP के विरोध की वजह

0
गुरमेहर कौर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली :दिल्ली के रामजस कॉलेज में हुई हिंसा का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। हिंसा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की कथित भूमिका का खुलकर विरोध करने वाली करगिल शहीद कैप्टन मंदीप सिंह की बेटी गुरमेहर कौर ने सोमवार को कहा कि किसी भी छात्र संगठन को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने देश के लिए गोली खाई थी और वह भी देश के लिए ऐसा करने को तैयार हैं। इस बीच ABVP सोमवार को कॉलेज में मार्च निकाल रही है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पूरे मामले पर उनकी नजर बनी हुई है।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर प्रदेश में अगले महीने से प्रचार करेंगी प्रियंका गांधी, बीजेपी रहेगी निशाने पर

रामजस कॉलेज में हुई हिंसा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाने वाली गुरमेहर कौर ने फिर कहा है कि वह अभिव्यक्ति की आजादी का समर्थन करती हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं अपने देश से प्यार करती हूं और अपने सहपाठियों से भी। मैं उनके अभिव्यक्ति के अधिकार का समर्थन करती हूं।’ हिंसा को लेकर एक बार फिर ABVP को आड़े हाथों लेते हुए कौर ने कहा, ‘ABVP या कोई भी छात्र संगठन हो, किसी को हक नहीं है कि वह लॉ एंड ऑर्डर को अपने हाथ में ले। उमर खालिद पर पत्थर नहीं फेंके गए थे क्योंकि वह तो वहां थे ही नहीं। पत्थर उन छात्रों पर फेंके गए जो वहां मौजूद थे।’
गुरमेहर ने करगिल में शहीद हुए अपने पिता कैप्टन मंदीप सिंह को याद करते हुए कहा, ‘मैं डरने वाली नहीं हूं, न झुकने वाली हूं। मेरे पिता देश के लिए गोली खाई और मैं भी देश के लिए गोली खाने को तैयार हूं।’

इसे भी पढ़िए :  बिहार: दिनदहाड़े भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

रामजस कॉलेज को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि पूरे मामले पर उनकी नजर बनी हुई है। उन्होंने कहा, ‘मैंने इस संबंध में पुलिस कमिश्नर से बात की थी और ताजा जानकारियों के लिए मैं उनसे लगातार संपर्क में हूं।’


अगले पेज पर पढ़िए- मार्च निकालेंगे छात्र संगठन

इसे भी पढ़िए :  गौमांस तस्करी का पैसा आतंकवाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होता है : हरियाणा DIG
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse