आज से शुरु होने जा रहा है ‘हमसफर’ का सफर, जाने क्या है खास

0
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

हमसफर

हमसफर एक्सप्रेस में सभी डिब्बे 3 एसी के हैं लेकिन किराए की बात करें तो यह एक्सप्रेस ट्रेनों के सेकंड एसी के किराए से ऊपर के किराए हैं। ट्रेन में मौजूद सीटों का 10 फीसदी तत्काल कोटे को दिया गया है। हालांकि रेलवे ने सीट खाली ना जाए इसके लिए भी गुंजाइश रखी है। इसके तहत अगर सीट खाली रह जाती है तो इसकी बुकिंग करंट काउंटर से होगी। इसमें अंतिम टिकट जितने दर पर जारी की गई होंगी उससे 10 प्रतिशत राशि कम ली जाएगी। ट्रेन में टीटीई भी खाली सीटों को इसी दर पर एलॉट करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  सपा में घमासान पर बोले लालू, मुलायम समस्या को हल करने में सक्षम

गोरखपुर और आनंद विहार टर्मिनल के बीच शुरू होने जा रही हमसफर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन बार चला करेगी। ट्रेन नंबर 12595/12596 गोरखपुर और आनंद विहार टर्मिनल के बीच में हफ्ते में दो बार चलेगी। ट्रेन नंबर 12571/12572 गोरखपुर आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस सप्ताह में एक बार बढ़नी होते हुए चलेगी। वैसे तो 16 दिसंबर को हमसफर एक्सप्रेस का उद्घाटन शाम को 4:00 बजे किया जाएगा लेकिन गोरखपुर और आनंद विहार के बीच चलने जा रही इस ट्रेन की टाइमिंग कुछ अलग ही होगी।

इसे भी पढ़िए :  बंगाल में उप चुनाव से पहले ही कांग्रेस-माकपा में टूटा गठबंधन, दोनों अलग-अलग लड़ेंगे चुनाव

रेलवे के मुताबिक ट्रेन नंबर 12595/12596 गोरखपुर आनंद विहार टर्मिनल गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस सप्ताह में दो बार चलेगी। 20 दिसंबर से यह ट्रेन हर मंगलवार और बृहस्पतिवार को गोरखपुर से रात को 8:00 बजे रवाना होकर आनंद विहार टर्मिनल पर अगले दिन सुबह 8:50 पर पहुंच जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  रेलवे ने बुनियादी ढ़ाचे के विकास के लिए किया केरल के साथ समझौता
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse