
वापसी में ट्रेन नंबर 12596 आनंद विहार टर्मिनल गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस 21 दिसंबर से हर बुधवार और शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात 8:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:50 पर गोरखपुर पहुंच जाया करेगी। एसी 3 के 18 डिब्बों और सेकेंड क्लास कम लगेज वैन के दो डिब्बों की बनी हुई ट्रेन कानपुर सेंट्रल लखनऊ बाराबंकी गोंडा और बस्ती रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
ट्रेन नंबर 12572/12571 गोरखपुर आनंद विहार टर्मिनल गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन बढ़नी होते हुए चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 12572 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस हर सोमवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात को 8:00 बजे चल कर अगले दिन सुबह 9:15 पर गोरखपुर पहुंच जाया करेगी। वापसी की यात्रा में ट्रेन नंबर 12571 गोरखपुर आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस हर रविवार को शाम 7:00 बजे गोरखपुर से रवाना होकर अगले दिन आनंद विहार टर्मिनल पर सुबह 8:50 पर पहुंच जाया करेगी। 3 एसी के 18 डिपो और सेकंड क्लास कम लगेज वैन के दो डिब्बों वाली यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल लखनऊ बाराबंकी गोंडा और बढ़नी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुका करेगी।
देखे इसकी पहली झलक इस वीडियो में।































































