नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार पर जमकर बरसे हरीश रावत, राज्य में उद्योग-धंधे हो रहे हैं चौपट

0
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

रावत

रावत ने कहा कि राज्य के उद्योग धंधे चौपट हो गए हैं। चारधाम यात्रा भी नोटबंदी के चलते अत्यधिक प्रभावित हुई है। वरना चारधाम यात्रा के आखिरी दिनों में एक-दो लाख श्रद्धालु उत्तराखंड में और आ सकते थे। रावत ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दो हजार रुपए का नोट भी एक पहेली बना हुआ है। क्योंकि यह नोट ऐसा कौन सा विमान है जो देश को ऊपर ले जाएगा। दो हजार के इस नोट ने खरीददारों को पंगू बना दिया है।

इसे भी पढ़िए :  जाट नेताओं ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, रोहतक में इंटरनेट सेवा बंद

नोटबंदी से किसान भी बहुत ज्यादा परेशान है। सब्जियों और अनाज की बिक्री भी 40 से 45 फीसद तक कम हुई है। किसानों को सब्जियों का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। रावत ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री राज्य के पैसे पर कुंडली मार कर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुराने माल को केंद्र के मंत्री बेचने में लगे हुए हैं। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने गैरसैंण में भी कोई नई घोषण नहीं की। केंद्रीय रेल मंत्री प्रभु पर कटाक्ष करते हुए रावत ने कहा कि वे कम से कम गैरसैंण में एक गैस्ट हाउस बनाने की घोषणा ही कर जाते।

इसे भी पढ़िए :  मोदी ने पार्टी नेताओं को पढ़ाया राष्ट्रवाद का पाठ, कहा- BJP की पहचान है राष्ट्रवाद

रावत ने कहा कि केंद्र के कई मंत्री उत्तराखंड के दौरे पर आए ओर झूठी घोषणाएं करके चले गए और भाजपा के नेता गाली गलौच की भाषा पर उतर आए हैं।

इसे भी पढ़िए :  'नोटबंदी से पीएम मोदी के जान को खतरा, ये लोग करा सकते हैं हमला'
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse