अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर ने एक शादी समारोह में फायरिंग कर डाली। साध्वी और उसके गार्ड्स की फायरिंग से शादी में आयी एक महिला की मौत हो गयी और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
खबर के मुताबिक साध्वी मंगलवार को करनाल एक शादी में अपने गार्ड्स के पहुंची थी। शादी मंडप के मैनेजर सुमित भाटिया ने बताया कि साध्वी और उनके साथियों ने डांस करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। उसने बताया, “जैसे ही उन्होंने फायरिंग शुरू की हमनें पुलिस को सूचना कर दी, क्योंकि इस तरह फायरिंग करना अवैध है। इसी दौरान किसी एक की बंदूक में कुछ खराबी आ गई और गोली अंदर फंस गई। बंदूक ठीक करते समय अचानक वहां खड़े लोगों पर फंसी हुई गोली चल गई।” साध्वी हादसे के बाद मौके से अपने गार्ड्स के साथ फरार हो गयी।
घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां 50 वर्षीय महिला सुमन की मौत हो गयी। करनाल के एसपी पंकज नैन ने बताया, ‘पुलिस ने साध्वी ठाकुर और उनके सिक्योरिटी गार्ड्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। कई जगहों पर रेड मारी गई लेकिन आरोपी फरार हैं।’ घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा है। इससे पहले 2015 में भी साध्वी देवा ठाकुर अपने एक बयान के चलते विवादों में रही थीं। उन्होंने कहा था, ‘देश में मुस्लिमों और ईसाइयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार को मुस्लिम और ईसाई पुरुषों की नसबंदी करानी चाहिए, ताकि इनकी जनसंख्या पर रोक लग सके।’
#WATCH: Celebratory firing by Sadhvi Deva Thakur and her security guards in a wedding in Haryana’s Karnal. 1 dead and 3 injured pic.twitter.com/0UNxUvxzCm
— ANI (@ANI_news) November 15, 2016