मुंबई। बारिश से हाल बुरा है। मुंबई और आसपास के इलाके में जोरदार बारिश हो रही है। बारिश की वजह जनजीवन भी प्रभावित हो चुका है। मुंबई की लाइफ लाइन माने जाने वाली लोकल ट्रेनें भी प्रभावित हैं। सायन-कुर्ला ट्रैक पर पानी जमा होने से कल्याण से सीएसटी की ओर जाने वाली लोकल ट्रेने ठप हैं।
वहीं सीएसटी से कल्याण की ओर जाने वाली ट्रेनों की गति भी धीमी हो गई है। सेंट्रल व हर्बर लाइनों पर लोकल ट्रेनें 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं। शहर में भी हिंद माता में पानी जमा हो चुका है। बारिश की वजह फ्लाईटे भी प्रभावित हैं। आधे घंटे से अधिक देरी से उड़ाने संचालित हो रही हैं।
दोपहर 12 बजे तक 6 विमानों को चक्कर लगाने को कहा गया। फ्लाइट के आवागमन में 30 मिनट से 40 मिनट तक की देरी हुई। लोग अलग-अलग स्टेशनों पर फंसे हुए हैं। कुछ स्थानों पर तो प्लेटफार्म तक पानी आ चुका है। सड़कों पर भी भारी जलजमाव हो चुका है।
स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। इसके साथ ही दुकानों आदि में भी पानी भर गया है। इससे कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ा है। रात से बारिश काफी तेज है और कयास लगाया गया है कि अलगे दो-तीन दिनों तक बारिश का यही हाल रहने वाला है।