भारतीय जवान को थप्पड़ मारने वाली महिला गिरफ्तारी के तुरंत बाद हुई रिहा

0
भारतीय जवान को थप्पड़ मारने वाली महिला गिरफ्तारी के तुरंत बाद रिहा

सोशल मीडिया पर बीते 2-3 दिनों से एक विडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला भारतीय सेना के जवान को थप्पड़ मारती नजर आ रही है। यह घटना दिल्ली के रजोकरी फ्लाई ओवर की है, जो नौ सितंबर को हुई थी। मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोप महिला स्मृति कालरा को गिरफ्तार भी किया और फिर उसको जमानत पर रिहा कर दिया गया। पीड़ीत का जवान का नाम महावीर सिंह है, जो सेना में बतौर जेसीओ तैनात है।
महावीर सिंह ने कहा कि इस घटना को लेकर हम बहुत दुखी है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर कैसे कोई भारतीय सेना के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार कर सकता है? कैसे गालियां दे सकता है और थप्पड़ लगा सकता है? हमारी गाड़ी धीरे ही चल रही थी, तभी अचानक एक कार हमारी गाड़ी के आगे-आगे चलने लगी। कार में अकेली महिला बैठी हुई थी और कार जिग-जैग तरीके से हमारी गाड़ी के आगे चल रही थी।

इसे भी पढ़िए :  सेना पर विवादित बयान देकर फंसे आजम खान, राजद्रोह का मामला दर्ज

इस बीच अचानक उस महिला ने कार का ब्रेक लगा दिया। हमारी गाड़ी भी उनकी कार से 1-2 मीटर की दूरी पर रुक गई, तभी महिला कार से उतरी और हमारे ड्राइवर को गंदी गाली देने लगी। जब ड्राइवर भी सेना की गाड़ी से नीचे उतरे, तो यह महिला उनका कॉलर पकड़ कर थप्पड़ लगाने लगी। गाड़ी के शीशे तोड़ने की कोशिश करने लगी. यह देखकर महावीर सिंह (जेसीओ) गाड़ी से जैसे ही नीचे उतरे, तो महिला ने उन्हें भी गालियां दी. उन्हें थप्पड़ लगाने लगी।

इसे भी पढ़िए :  जिस ख़बर के चलते NDTV पर बैन लगा उस बात को सेना पहले ही कर चुकी थी सार्वजनिक, देखें वीडियो

जब महावीर सिंह ने कहा कि आप भारतीय सेना के साथ ऐसा दुर्व्यवहार कैसे कर सकती है, तब भी महिला ने सेना को गंदी गालियां दी। यह घटना वीडियो में साफ नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर महिला के दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा हो रही है।

JCO महावीर सिंह का कहना है कि महिला के इस दुर्व्यवहार पर बहुत ग़ुस्सा आया, मगर सेना में हमें अनुशासन और महिलाओं का सम्मान करना सिखाया जाता है। लिहाजा हम खामोश रहे। इसके बाद हमने अपने सीनियर से बात कर अगले दिन एफआईआर दर्ज करवाई।

इसे भी पढ़िए :  जयललिता की बीमारी के बाद पनीरसेल्वम ने कैबिनेट की पहली बैठक, कावेरी जल विवाद पर चर्चा

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का नाम स्मृति कालरा है। उसका तलाक हो चुका है और वह अपने माता-पिता के साथ गुरुग्राम में रहती है। मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी महिला को गुरुग्राम स्थित उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी इंडिका कार को सीज कर दिया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है. वहीं, मामले में आरोप महिला को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

Click here to read more>>
Source: aaj tak