बिहार में दिखे ISIS के पोस्टर, जानें क्या है इसका मतलब

0
ISIS

बिहार में आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े कुछ पोस्टर्स मिले हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उन पोस्टर्स पर लोगों को खासकर युवाओं को ISIS से जुड़ने का न्योता दिया गया था। ये पोस्टर्स नोहट्टा में देखने को मिले। वह सहरसा में पड़ता है। इस मामले पर एसडीपीओ अनवर जावेद ने कहा, ‘ISIS के पोस्टर लगना सच में गंभीर मुद्दा है, जिन लोगों ने यह किया उनकी खोजबीन शुरू कर दी गई है, जांच चल रही है।’

इसे भी पढ़िए :  ईद की नमाज के बाद घाटी में तनाव, हिंसा और पथराव में कई घायल

आतंकी संगठन ISIS भारत में अपनी जड़े मजबूत करने की कोशिश काफी वक्त से कर रहा है। अभी पिछले दिनों मध्यप्रदेश में एक ट्रेन ब्लास्ट हुआ था। उसके कुछ आरोपी पकड़े गए थे जिनका संबंध ISIS से बताया गया था। इसके अलावा उसी दिन उत्तर प्रदेश में एक शख्स का एनकाउंटर हुआ था जिसको ISIS के लिए काम करने वाला बताया गया था। सुरक्षा एजेंसियों ने उससे सरेंडर करवाने की हर संभव कोशिश की थी लेकिन सब नाकाम रहा। वह कथित आतंकी एक घर में छिपा हुआ था। वह एनकाउंटर काफी घंटों चला था।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी नेता के विवादित बोल, कहा- 'भारत तेरे टुकड़े होंगे कहा तो पटक कर मारेंगे'