बंदूक की नोंक पर जम्मू-कश्मीर में बैंक से लाखों रूपये लूटकर आतंकी फरार

0
आतंकी

कश्मीर के पुलवामा में हथियारबंद बदमाशों ने जम्मू कश्मीर बैंक की शाखा से लाखों रुपये लूट लिए। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को लूटेरों के आतंकी होने का शक है। मामले की छानबीन की जा रही है।

पुलवामा के अरिहाल में जम्मू कश्मीर बैंक की शाखा पर अचानक चार-पांच हथियारबंद अज्ञात लूटेरों ने धावा बोल दिया. वे फायरिंग करते हुए बैंक में दाखिल हुए और वहां से करीब 10 लाख रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गए।

इसे भी पढ़िए :  आखिरकार धोनी ने खुद को क्यों कहा आंतकवादी और हत्यारा?

बैंक की शाखा पर अचानक 4-5 हथियारबंद अज्ञात लूटेरों ने धावा बोल दिया। वे फायरिंग करते हुए बैंक में दाखिल हुए। वारदात को अंजाम देने के बाद बैंक से बाहर आकर लूटेरों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की और फरार हो गए। पुलिस और सुरक्षा एजैंसियों को लूटेरों के आतंकी होने का शक है।

इसे भी पढ़िए :  कुपवाड़ा में LoC पर 4 घुसपैठिए ढेर, PAK आर्मी की वर्दी में आए थे

घटना के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों द्वारा पूरे इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नोटबंदी के बाद बैंक में लूट की यह दूसरी घटना है। बीते 21 नवंबर को भी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोयबा के गिरोह के कुछ सदस्यों ने मलपुरा बैंक शाखा में कर्मचारियों को हथियार दिखा बंदूक की नोक पर बैंक से 14 लाख की नकदी लूटी थी।

इसे भी पढ़िए :  बुराहन की मौत पर कश्मीर में कर्फ्यू, कई जगह हिंसा