जम्मू कश्मीर में आग लगने से 80 घर और 15 गौशाला जलकर राख

0
80 घर

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक बहुत बड़ी दुर्घटना हो गई है, किश्तवाड़ में आज आग लग जाने से बहुत सारे घरों को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। सूत्रों की खबर के अनुसार जम्मू के किश्तवाड़ में आज आग लगने से 80 घर जलकर राख हो गए हैं। आग लगने से घरों के साथ साथ 15 गौशालाओं में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। आग लग जाने से ये गौशालाएं जलकर राख हो गई हैं।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब: कल से 'आप' के चुनावी अभियान का होगा आगाज, 21 रैलियों को सम्बोधित करेंगे केजरीवाल

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा किश्तवाड़ के मारवाह तहसील के सुखनाई गांव में हुआ है। हालांकि अब तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। हादसे के बाद से ग्रामीणों और अग्निशमन के कर्मचारियों की मदद से आग बुझाई जा रही है। आग किस चीज से लगी इसका भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  अभिनेत्री रम्या ने किया पाकिस्तान का समर्थन, देशभर में हो रही फजीहत