मारा गया भारतीय जवानों का सिर काटने वाला ‘लश्कर ए तैयबा’ का खूंखार आतंकी, पढ़िए क्या है इसका इतिहास

0
लश्कर ए तैयबा
Source: Patrika
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

मंगलवार को भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में आतंकी संगठन ‘लश्कर ए तैयबा’ का एक आतंकवादी मार दिया गया।कहा जा रहा है कि सेना की तरफ से यह कार्रवाई उसके जवाब में की गई है जिसमें इस महीने के शुरुआत में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा पुंछ जिले में LOC पार कर दो भारतीय सुरक्षा बलों के सिर काटे जाने के बाद की गई थी। बताया जा रहा है कि मरने वाला आतंकी अबु अली शेराज उर्फ इबिनी अबुल माजिद वही है जिसने भारतीय सुरक्षाबलों के सिर काटे थे।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर घाटी में घुसने की फिराक में 150 आतंकी, अलर्ट पर सेना

 

सेना के अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान के बहावलपुर में मुख्य मार्ग बिद्दरशेर का निवासी अबु अली शेराज उर्फ इबिनी अबुल माजिद एक मई को कृष्णा घाटी सेक्टर में हमला करने वाले पाकिस्तान के बार्डर एक्शन टीम का सदस्य था।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा, 'पत्थर फेंको, MLC तोड़ो'

 

अधिकारी ने पाकिस्तान की खुफिया जानकारी का हवाला देते हुए ‘पीटीआई भाषा’ से कहा कि संभवत: शेराज जवानों के सिर काटे जाने की घटना के बाद सेना की जवाबी कार्रवाई में मारा गया। आस-पास के इलाकों को सेना ने घेर लिया है, और वहां से गुजरने वाले सभी लोगों की तलाशी ले रही है।

 

इसे भी पढ़िए :  पर्रिकर बोले- फौज को लाठी नहीं थमा सकता, गोली मारना फौज की मजबूरी

अधिकारी ने कहा कि उसका शव नहीं मिल सका क्योंकि इलाके में भारी गोलेबारी के कारण सर्च अभियान नहीं चलाया जा सका। उन्होंने पाकिस्तान की खुफिया जानकारी की बात करते हुए कहा कि आतंकवादी का शव संभवत: पाकिस्तान को भी नहीं मिला क्योंकि 16 मई को उसकी गैर मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

अगली स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse