J&K: सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार(4 फरवरी) को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए, जबकि अभियान के दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बारामूला जिले के अमरगढ़ इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों ने इलाके में अभियान शुरू किया।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के बाद PM मोदी और BJP के अच्छे नहीं, बुरे दिन शुरू: मायावती

उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई, नतीजतन दो आतंकवादी मारे गए। बहरहाल, मारे गए आतंकवादियों की पहचान और किस समूह से वे जुड़े थे, यह खुलासा होना बाकी है।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर : कुलगाम में हिजबुल के 2 आतंकी हुए ढेर, 1 गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गया और एक अन्य अधिकारी को भी चोट आई। उन्होंने बताया कि गोलीबारी की जगह से अन्य सामान के साथ बरामद हथियारों में एक एके राइफल और एक पिस्तौल शामिल है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान को चीन का झटका, कश्मीर मुद्दे पर शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गेनाइजेशन नहीं करेगा समर्थन