साबित हुए आरोप तो केजरीवाल के संग पार्टी और सरकार भी डूबेगी!

0
केजरीवाल

मंत्रीपद से हटाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक कपिल मिश्रा ने बड़ा खुलासा किया है। मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से 2 करोड़ रुपए लेने का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब अरविंद केजरीवाल पर सीधे इतना गंभीर आरोप लगा हो। अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाला चेहरा माने जाते हैं। ऐसे में उनपर लगा ये आरोप न सिर्फ खुद केजरीवाल बल्कि दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी के लिए भी एक बड़ा और अभूतपूर्व संकट है। यानी आरोप साबित हुए तो ये न सिर्फ केजरीवाल बल्कि उनकी सरकार और पार्टी के अस्तित्व पर भी सवाल खड़े कर देंगे।

इसे भी पढ़िए :  पढिए केजरीवाल की पत्नी के नाम दिल्ली की महिलाओं का पत्र

एमसीडी चुनावों से ठीक पहले सीबीआई ने दिल्ली के स्वास्थय मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्राथमिक जांच दर्ज कर ली थी। सत्येंद्र जैन पर हवाला काबोरियों के साथ सीधे संपर्क का भी आरोप था। आयकर विभाग ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के हवाला कारोबियों से संबंधों के सबूत मिलने का दावा किया था। जैन पर अपनी बेटी की गलत तरीके से नियुक्ति का भी आरोप लगा। इससे पहले संदीप कुमार पर रेप का आरोप लगा। ओखला से विधायक अमानतुल्ला खां पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।

इसे भी पढ़िए :  एक ही दिन केजरीवाल के दो विधायक गिरफ्तार