अनशन पर बैठे कपिल मिश्रा, मांगी ‘आप’ नेताओं के विदेश यात्रा की जानकारी

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली के जल मंत्री पद से हटाए गए कपिल मिश्रा ने इससे पहले मंगलवार देर शाम ट्वीट कर चेतावनी दी थी कि अगर AAP नेताओं ने अपनी विदेश यात्राओं की फंडिंग का सोर्स नहीं बताया, तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

इसे भी पढ़िए :  तबाही का मानसून, अरुणाचल प्रदेश में 10 की मौत!

 

कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं ने पार्टी को मिले चंदे और सरकारी पैसों से बीसियों विदेश यात्राएं कीं। AAP से बर्खास्त मिश्रा ने मंगलवार देर शाम किए सिलसिलेवार ट्वीट्स में कहा, ‘संजय सिंह, आशीष खेतान, सत्येंद्र जैन, राघव चड्ढा और दुर्गेश पाठक की यात्राओं की सारी जानकारियां सार्वजनिक की जाए। उन्होंने कहा, अगर ये जानकारियां सार्वजनिक नहीं की गई, पासपोर्ट की डिटेल्स नहीं दी गई तो कल सुबह से अनशन करूंगा।

इसे भी पढ़िए :  मीडियाकर्मियों ने आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का किया बहिष्कार

 

मिश्रा को उनके whatsapp पर जान से मारने की धमकी मिली है। मिश्रा ने बताया कि यह धमकी भरा फोन एक इंटरनेशनल नंबर से आया है। मिश्रा को उसने कहा कि तुम्हें गोली मार देंगे साथ ही फोन करने वाले ने गालियां भी निकालीं।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल और 'आप' के खिलाफ कपिल मिश्रा करने वाले हैं बड़ा खुलासा!
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse