केरल में बीजेपी कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या, सीपीएम पर लगाया आरोप

0
केरल में

केरल में बीजेपी के 25 वर्षीय एक कार्यकर्ता की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी गयी। यह घटना जिले में माकपा के एक कार्यकर्ता की हत्या के दो दिन के बाद हुयी है। मंगलवार देर रात करीब 10.30 बजे गलाकर काटकर हमलावरों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान प्रेनिथ के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि यह घटना पिनरायी में एक पेट्रोल पंप के नजदीक सुबह करीब 10.30 मिनट पर हुयी।

इसे भी पढ़िए :  हाई-प्रोफाइल होगा इस बार का MCD चुनाव, दंगल छोरिया, भोजपुरी स्‍टार के साथ शिखर धवन करेंगे बीजेपी का प्रचार

बीजेपी ने आरोप लगाया है कि उसके कार्यकर्ता की हत्या में सीपीएम का हाथ है। मृतक का नाम प्रेनिथ है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़िए :  नवाज शरीफ के बिगड़े बोल कहा "उस दिन का इंतजार है जब कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा"

भाषा की खबर के अनुसार, कन्नूर का भी कार्यभार संभाल रहे वायनाड के पुलिस अधीक्षक के कार्तिक ने बताया कि स्थिति का जायजा लेने के लिए वह घटनास्थल पर जा रहे हैं। हाल के दिनों में कन्नूर में राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर कई हमले देखने को मिला है। जिले के पथिरियाड में दो दिन पहले छह सदस्यीय गिरोह ने माकपा के एक कार्यकर्ता और ताड़ी के दुकान में काम करने वाले मोहनन :40: की हत्या कर दी थी। माकपा ने हमले के लिए आरएसएस पर अंगुली उठायी थी।

इसे भी पढ़िए :  BJP यूपी में बनाएगी कई ऐसे मंत्री जिनके 'काम' नहीं 'कारनामे' बोलते हैं! पढ़िए जरूर