दुर्घटना में घायल राष्ट्रपति के काफिले के पुलिसकर्मियों को मुआवजा

0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के मोटर काफिले में शामिल एक कार के दार्जिलिंग में एक पहाड़ी सड़क से फिसलकर 100 फुट गहरे एक खड्डे में जा गिरने से घायल हुए पांच पुलिसकर्मियों के लिए आज मुआवजे की घोषणा की।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत कौर सिद्धू और परगट सिंह

राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए एक आदेश के अनुसार राष्ट्रपति के मुख्य सुरक्षा संपर्क अधिकारी ए पी सिंह को एक विशेष मामले के तौर पर एक लाख रपए जबकि बाकी चारों को 50,000-50,000 रपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  छुट्टी नहीं मिली तो कांस्टेबल ने कर ली खुदकुशी, उम्र थी महज 23 साल

घटना बीते 15 जुलाई को हुई जब राष्ट्रपति दार्जिलिंग हिल्स के चार दिन का दौरा पूरा करने के बाद दिल्ली के लिए उड़ान में सवार होने की खातिर बागडोगरा जा रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी विरोधी कन्हैया कुमार ने की पीएम की तारीफ, कहा डोनाल्ड ट्रंप से बेहतर हैं मोदी