हारीं ममता,जीती RSS, हाईकोर्ट ने दी रैली की इजाजत

0
RSS

कोलकाता हाईकोर्ट ने RSS को कोलकाता में रैली करने की इजाजत दे दी है। ये रैली 14 जनवरी को सेंट्रल कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगी। ये रैली मोहन भागवत के सरपरस्ती में होगी। हाईकोर्ट ने ये इजजत कुछ शर्तों के साथ दी है।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब विधानसभा चुनाव: ओपिनियन पोल में कांग्रेस का पलड़ा भारी, अकाली-बीजेपी गठबंधन हार की ओर

इससे पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी RSS ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया था कि वह कोलकाता में ‘हिदू सम्मलेन’ के लिए जगह नही दे रही है। 14 जनवरी को सरसंघचालक मोहन भागवत यहाँ सभा को संबोधित करने वाले थे। RSS का कहना था कि उसने कोलकाता में सभा करने के लिए दो जगहों की अनुमति मांगी थी, लेकिन पुलिस ने दोनों को ही नामंजूर कर दिया। पुलिसकर्मियों की संख्या की कमी का हवाला देते हुए कोलकाता पुलिस ने आवेदन खारिज कर दिया। RSS इसके खिलाफ कलकत्ता हाइकोर्ट में याचिका दायर किया था।

इसे भी पढ़िए :  देखें वीडियो, कैसे नशे में धुत्त महिला ने बीच सड़क पर मचाया हंगामा