गुजरात की ‘लेडी सिंघम’ जब बुर्का पहन कर रोड़ पर निकली तो 28 अपराधी अंदर हो गए, पढ़िए पूरा मामला

0
गुजरात
फोटो साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अहमदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में एक महिला आईपीएस ऑफिसर ने बुर्का पहनकर लेडी सिंघम के रूप में जुआरियों के छक्के छुड़ाने का काम किया है। इतना ही नहीं, इस एसीपी रैंक की इस महिला आईपीएस ऑफिसर गुजरात के अहमदाबाद स्थित चंदीला झील के इलाके में जुए के अड्डे पर छापा मारकर जुआरियों के पास नकदी भी बरामद की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,गुजरात की एसीपी मंजीता वंजारा को यह जानकारी मिली कि शेर मोहम्मद उर्फ शेरू और नसीरखान पठान इलाके में जुए का अड्डा चलाते हैं। पुलिस ने कार्रवाई कर 28 जुआरियों को गिरफ्तार किया और कुछ गाड़ियों समेत करीब सवा लाख रुपये का सामान सीज कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  तीस्ता सीतलवाड पर दंगा पीड़ितों के नाम पर NGO में जमा फंड को निजी तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप

सूत्रों का कहना है कि इलाके में शराब और जुए पर काबू पाने के लिए संयुक्त आयुक्त डीबी वाघेला ने एसीपी वंजारा के नेतृत्व में टीम गठित कर उन्हें चंदोला झील के नजदीक सिराजनगर में शेरू और पठान के अड्डे पर रेड करने के निर्देश दिये थे।पुलिस के सूत्रों ने बताया कि शेरू और उसके आदमियों की नजर से बचने के लिए एसीपी वंजारा ने बुरका पहना और तब छापेमारी की कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि शराब और जुआ रोकने के लिए सेक्टर-2 की सीमा में ऐसी छापेमारी की कार्रवाई आगे भी होती रहेगी।
अगले पेज पर पढ़िए- कितना रिस्की था ये ऑपरेशन

इसे भी पढ़िए :  पूर्व मंत्री ने क्यों उतारे कपड़े, कुर्ता-पायजामा किसे दिया, जानें क्यों
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse