बाढ़ से जूझ रहा बिहार, लालू बोले ‘बाढ़ नहीं ये है गंगा मैया का आर्शीवाद’

0

बिहार की बाढ़ ने त्राहीमाम मचा रखा है। 40 लाख लोग प्रभावित हो चुके हैं। ऐसे में अगर नेता बाढ़ को भगवान का आर्शीवाद बताएं तो भला कैसा हो। सोमवार को आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। लालू ने बाढ़ पीड़ितों से कहा, ‘हर किसी को गंगा का जल नहीं मिलता। आपलोग भाग्यशाली हैं। गंगा सबको बचाएगी।’

लालू प्रसाद के इतना कहते ही मौके पर जमा लोग हां में हां मिलाने लगे। आरजेडी प्रमुख ने कहा कि बाढ़ से परेशान होने की जरूरत नहीं है। वो राहत सामग्री का सब इंतजाम कर देंगे। कुछ घटेगा तो उन्हें बताया जाए। घर गिरेगा तो उसका भी मुआवजा मिलेगा। मवेशी मरेगा तो उसका भी मुआवजा सरकार देगी। लालू बाढ़ पीड़ितों को ये समझाने की कोशिश कर रहे थे कि पहले बाढ़ के पानी से बचने का उपाय करो। बाद में सब ठीक हो जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  जानिए रामलीला की शुरूआत कब और कहां से हुई

बहरहाल लालू के इस बयान से भले ही स्थानीय लोगों का हौसला बढ़ गया हो लेकिन राजनीति गलियारों में हलचल मच गई है। विपक्षी लालू के बयान पर राजनीति करने लगे हैं। कह रहे हैं कि लालू ने बाढ़ को आर्शीवाद बताया है। जिस बाढ़ ने बिहार को तबाह कर दिया है लालू उसे गंभीरता से लेने के बजाए, लोगों को मुआवजे के सपने दिखा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  बाढ़ से लड़कर महिला ने नाव में दिया बच्चे को जन्म

अब लालू के मन में क्या है, ये तो लालू ही जानें लेकिन बाढ़ से बेहाल बिहार की जनता को इस वक्त वाकई हौसले की जरूरत है। अगर लालू ने जनता के बीच जाकर उन्हें धीरज बधांया तो भाई इसपर हंगामा क्यूं है बरपा….

इसे भी पढ़िए :  मिसाल: इतिहास में पहली बार ट्रांसजेंडर महिला ने रचाई पुरुष से शादी, मां बनने के लिए कराई स्पेशल सर्जरी