अगर आप शादी करने जा रहे हैंं तो जरा छानबीन कर लें। कहीं आपको भी अरमानों से जुड़ी दुल्हन सुहागरात के दिन गोली दे सामान समेट कर फुर्र न हो जाए। दरअसल, पिछले कुछ महीनों से लुुटेरी दुल्हनों का यह गैंग सक्रिय है। गैंग की लड़कियां पहले तो दुल्हन के लिबास में घर तक पहुंचती हैंं। इसके बाद आपको सुहागरात की सेज पर ही गोली खिलाकर फुर्र हो जाती हैंं। इसी साल में अब तक अलग-अलग जिलों में यह गैंग दर्जनों वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस भी इस गैंग का पता लगाने में जुटी है।
आपको सोनम कपूर की फिल्म डॉली की डोली’ याद होगी। इसमें सोनम कपूर अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर लड़कों से शादी करती थी और फिर सुहागरात के दिन पूरे घरवालों को दूध में नशे की दवा पिलाकर लूट लिया करती थी। इसी तरह गाजियाबाद के मोदीनगर में रहने वाले पंकज की शादी अलीगढ़ के गांव जावा में 25 नवम्बर को अपनी भाभी की रिश्ते की छोटी बहन से हुई थी। शादी के बाद सभी लोग दुल्हन को विदा कराकर मोदीनगर लाए। रात को दुल्हन को सुहाग की सेज पर भेजा गया। सुहागरात के की सेज पर जाने के बाद पति ने अपनी नई नवेली पत्नी से पीने के लिए पानी मांगा। इसी में उसकी नर्इ दुल्हन ने नींद की गोलियां डाल दी। पानी पीते ही पंकज सो गया। अगले दिन घर वालों ने उसे जगाया तो उसकी पत्नी गायब मिली। घर में रखे 70 हजार रुपये आैर 15 तोले सोना भी गायब था।
नवंबर में एक और ऐसा ही मामला दिल्ली के कृष्णानगर कॉलोनी में सामने आया। रिटायर्ड टीचर के एक बेटे की शादी के लिए बागपत जिले से दो लोग रिश्ते को लेकर उनके घर के चक्कर लगा रहे थे। बताया गया कि उन्होंने टीचर के एक बेटे की शादी कराने के नाम पर करीब 60 हजार रुपये लिए थे। शादी कराने के लिए वे एक लड़की को लेकर मोदीनगर आए और गोयलपुरी कॉलोनी में टीचर के एक बेटे के साथ शादी करा दी। रात दुल्हन आई और तड़के अचानक लापता हो गई। छानबीन में पता चला कि दुल्हन के साथ ही नदगी व जूलरी भी गायब थी।
सहारनपुर के सांगाठेडा में 5 जून को मनोज नाम के शख्स की शादी हुर्इ। सुहागरात के दिन दुल्हन ने अपने मायके में होने वाले एक रस्म के नाम पर ससुराल में सभी लोगों को नशीला पदार्थ मिलाकर दूध पिला दिया। जब वह सब लोग अगले दिन उठे तो घर से लाखों रुपये के जेवर, नगदी समेत दुल्हन गायब थी।
हरियाणा के फरीदाबाद के दयालपुर में रहने वाली शीला देवी ने बेटे देवेंद्र की शादी बरेली की रहने वाली सुनीता से की थी। दुल्हन ने सुहागरात से पहले सभी को खानेे में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इसके बाद लुटेरी दुल्हन घर से गहने अौर नगदी की लूट को अंजाम देकर फरार हो गर्इ। पड़ोसियों ने घर पहुंचकर देखा तो दूल्हा समेत परिवार के 11 लोग बेहोश पड़े थे।
भीलवाड़ा में मोबाइल इमिटेशन ज्वेलरी की दुकान चलाने वाले दिव्यांग सुरेश सोनी का विवाह उदयपुर जिले की 30 वर्षीय युवती सोनू से 19 मई को हुआ था। सुहागरात वाले दिन जब सुरेश और सोनू कमरे में गए तो सोनू ने बहुत थकी हुई होने की बात कही और सो गई। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो दुल्हन सोनू और सारे जेवरात व अन्य कीमती सामान घर से गायब था।
इस गैंग से बचने के लिए शादी करने से पहले दुल्हन के परिवार आैर अपने किसी खास को ही मीडिएटर बनाएं। शादी से पहले दुल्हन के विषय में छानबीन करने के साथ ही परिवार की स्थिति भी जान लें। किसी विज्ञापन या एजेंसी के जरिये शादी कर रहे हैं तो बिना जल्दबाजी करें सभी जानकारियां पुख्ता कर लें। उसके बाद ही शादी के लिए कदम बढ़ाएंं।
(पत्रिका के हवाले से खबर)