शातिर ठग पर कसा शिकंजा: दो हजार करोड़ की ठगी कर गर्लफ्रेंड को गिफ्ट की थी विराट कोहली की ऑडी

0
कॉल सेंटर

दो हजार करोड़ रुपए के कॉल सेटर ठगी के मास्टरमाइंड सागर ठक्कर उर्फ शैगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसपर कॉल सेंटर के जरिए अमेरिकी अधिकारी बनकर अमेरिकियों से 30 करोड़ डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात दुबई से प्रत्यर्पण के बाद सागर जब मुंबई हवाई अड्डा पहुंचा, तो उसे गिरफ्तार किया गया। पिछले साल यह मामला उजागर होने के बाद से ही वह फरार था। पिछले साल चार अक्टूबर की रात पुलिस ने ठाणे जिले की मीरा रोड स्थित कॉल सेंटरों पर छापा मारा था। उसी समय यह मामला उजागर हुआ था।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू कश्मीर के गवर्नर की हो सकती है छुट्टी, जानिए कौन होगा अगला गवर्नर

प्रेमिका के लिए खरीदी थी विराट की ऑडी

फर्जी कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड सागर ठक्कर ने क्रिकेटर विराट कोहली से उनकी 2.3 करोड़ की ऑडी कार 60 लाख रुपये में खरीदी थी। ये कार सागर ने अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट दी थी।

13 अप्रैल तक पुलिस हिरासत

ठाणे के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने बताया कि ठक्कर को शुक्रवार रात दुबई से लौटते ही मुंबई हवाईअड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने ठक्कर को 13 अप्रैल तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

इसे भी पढ़िए :  नीतीश ने बताया आखिर क्यों जमीन पर बैठे लालू यादव

परमबीर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा रेड कार्नर नोटिस की प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद दुबई में रह रहे ठक्कर ने भारत लौटने का फैसला किया। अदालत में पेश किए जाने से पहले ठक्कर से पूछताछ करने वाले आयुक्त ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि उसे कंप्यूटर और संबद्ध तकनीक के साथ-साथ भारतीय और अमेरिकी कानूनी व्यवस्था की भी अच्छी जानकारी है।

इसे भी पढ़िए :  पुलिस वाले ने किया पाप, अपनी ही घर की इज्जत को किया तार-तार

यह है मामला

सागर और उसके साथी फर्जी कॉल सेंटर के जरिए भारतीय टेली-कॉलरों की मदद से अमेरिकी लोगों से पैसे ठगते थे। ठाणे के आधा दर्जन कॉल सेंटरों से वर्ष 2013 से ही यह रैकेट चल रहा था। इस रैकेट से जुड़े लोग ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा भी फोन करते थे और खुद को वहां के रेवेन्यू सर्विसेस का अधिकारी बताकर लोगों से वसूली करते थे।