सनलाइट कॉलोनी इलाके में एक शख्स ने पहले पत्थरों से कुचलकर महिला की हत्या की और फिर उसके शव के साथ रेप किया। जिस महिला कि इस व्यक्ति ने हत्या कि है, वह युवती उसकी प्रेमिका है और दोनों का लंबे समय से अफेयर चल रहा था। वह जब जिंदा थी, तब भी उसने कई बार संबंध बनाए थे। पुलिस को आशंका है कि आरोपी के साथ उसके साथी भी वारदात में शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है। एक सूचना के बाद पुलिस रिंग रोड, सराय काले खां यमुना खादर के पास पहुंची।
आरोपी का यह दावा है कि सेक्स के दौरान कब उसकी प्रेमिका की मौत हो गई उसे पता ही नहीं चला। हैरानी वाली बात यह है कि पल भर में अपनी बात से पलट जाने वाला यह शख्स युवती का नाम तक नहीं बता पा रहा है। महिला की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई थी। उसके हाथ पर बीकेएस लिखा है। पुलिस महिला की पहचान करवाने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि अनिल हत्या की बात से इनकार कर रहा है।