UP: नोटबंदी की घोषणा के बाद व्यापारी की हार्ट अटैक से मौत

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार, आतंकवाद, कालाधन, जाली नोटों के गोरखधंधे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का ऐलान करते हुए मंगलवार(8 नवंबर) की रात मध्यरात्रि से 500 और 1000 रुपये के नोटों के प्रचलन को समाप्त करने की घोषणा की।

इस घोषणा के बाद अनुमान लगाया जा रहा था कि 500 और 1000 के नोट अचानक बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी उन व्यापारियों को होगी जिनका ज्यादातर व्यापार नगद के सहारे चलता है, लेकिन नोटबंदी क्या किसी के लिए मौत का कारण बन जाएगा, यह शायद ही किसी ने सोचा होगा।

इसे भी पढ़िए :  नाबालिग रेप पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल ने भर्ती करने से किया था इंकार

जी हां, जैसे ही है खबर आई कि 500 और 1000 के नोट आधी रात के बाद कागज के टुकडे बन जाएंगे, फैजाबाद में एक व्यापारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। फैजाबाद के डॉक्टर आनंद गुप्ता ने कहा कि उनके पास एक मरीज का फोन आया जिस ने कहा कि 500 और 1000 के नोट बंद होने की खबर आने के बाद उसे घबराहट हो रही हो ओर सीने में दर्द हो रहा है। लेकिन जब तक मरीज डॉक्टर के पास पहुंचता रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़िए :  बेंगलुरु में इंजीनियर और ठेकेदार से मिले चार करोड़ कैश, ज्यामदातर नोट 2000 रुपए के

जानकारों का मानना है कि इसकी असली वजह इस बात की चिंता है कि उनके पास जो नकदी पड़ी है उसका क्या किया जाए। अचानक 500 और 1000 के नोट बंद होने से उन लोगों के सामने बहुत दिक्कत आ गई जो होटलों में रूके हुए थे और जिनके पास होटल का बिल अदा करने के लिए सिर्फ 500 या हजार के नोट थे।

इसे भी पढ़िए :  देश के विकास दर पर नोटबंदी का असर, एशियाई विकास बैंक ने घटाया वृद्धि दर अनुमान