इस कॉलेज में लिपस्टिक-काजल पर है बैन, लड़कों से दूर रहने की भी हिदायत

0
कॉलेज

कर्नाटक के मंगलोर के संत अलौसिस प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज ने लड़कियों को लेकर ऐसे नियम बनाए हैं, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल कॉलेज ने लड़कियों के उठने बैठने से लेकर मेकअप तक के लिए गाइडलाइन जारी कर पाबंदियां लगाई हैं। कोई अगर जारी किए गए नियमों को नहीं मानेगा उस पर जुर्माना भी तय कर दिया है। अगर कोई पहली बार नियम तोड़ता है उस पर 500 रुपये जुर्माना लगेगा। दोबारा नियम तोड़ने पर राशि दोगुनी हो जाएगी। और उसके बाद भी शिकायत आने पर घर वालो को बुलाया जाएगा और तब भी कोई सुधार नहीं होने पर कॉलेज से निकाल दिया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  ये चमत्कार नहीं तो क्या है ? 6 साल के बच्चे के पेट में पल था एक और बच्चा, देखें तस्वीरें

circular-compressed-1 कॉलेज की पूर्व छात्रा सतश्या थारिएन ने इसका विरोध कर एक ब्लॉग लिख कर नए रुल्स के बारे में लिखा। इन नियमों के बारे में छात्राओं को क्लोज डोर मीटिंग कर बताया गया। जिसमें छात्राओं के लिपस्टिक लगाने की मनाही है और साथ साथ कॉस्मेटिक्स के प्रयोग पर भी रोक है। इतना ही नहीं किसी के बैग में पाए जाने पर उन्हें जब्त कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  उद्धव ठाकरे ने BJP को बताया कोबरा, कहा- जानता हूं फन कुचलना

circular2-compressed-1

कॉलेज प्रिंसिपल ने इस संबंध में कहा कि यह अनाधिकारिक नियम हैं। लड़कियों के लिए कॉलेज में सिर्फ एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम कराया गया था। किसी ने जानबूझ कर कॉलेज को बदनाम करने के लिए ऐसे पर्चे छपवाए हैं। प्रिंसिपल ने कहा, ‘जिस पेज पर नियम लिखे गए हैं, उसमें कॉलेज की मुहर या अधिकारिक लेटर नहीं है।’

इसे भी पढ़िए :  मेरठ में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या