गायिजाबाद। आखिरकार लंबे समय से लंबित गाजियाबाद को रेलवे ब्रिज का तोहफा मिल ही गया। गाजियाबाद के धोबीघाट रोड पर शुक्रवार को केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिंन्हा ने इसका शिलान्यास किया। इस अवसर पर विदेश राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह भी मौजूद थे। दोनों ने भूमि पूजन कर ब्रिज के निर्माण कार्य को आरम्भ करवाया। ब्रिज के निर्माण में हुई देरी पर मनोज सिन्हा ने कहा कि, वो इसे देरी नहीं मानते, रेल परियोजनाओं के शुरू होने में थोड़ा वक्त लगता ही है। ये ओवर ब्रिज 2017 में तैयार हो जाएगा। आपको बता दें कि इस ओवरब्रिज की मांग पिछले 25 वर्षों से हो रही थी। कई बार इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन भी हो चुके थे। इतने लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार इसकी शुरुआत हुई है।