मुंबई: मराठों ने दिखाई ताकत, आरक्षण की मांग को लेकर निकली बाइक रैली

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में पिछले कुछ महीनों से निकलने वाले ‘मराठा क्रांति मूक मोर्चा’ का मौन रविवार(6 नवंबर) को मुंबई में खत्म हो गया है। आयोजन कोपर्डी सामूहिक दुष्कर्म कांड के आरोपियों को फांसी देने और मराठा समाज को आरक्षण देने की मांग को लेकर आयोजित हुई इस बाइक रैली को सोमैया मैदान से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस तक निकाला गया।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई के मोहम्मद सईद अपनी बीवी के ईलाज के लिए बेटे के साथ कुछ यूं संघर्ष कर रहे है

कार्यक्रम के आयोजक राजन घाग ने दावा किया कि वार्म अप रैली में 50 हजार से अधिक मोटर साइकिल शामिल की गई थीं। घाग ने कहा कि यह एक वार्म अप रैली थी, लेकिन अगले महीने नागपुर में सरकार को मजबूत शक्ति प्रदर्शन का सामना करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़िए :  आम आदमी पार्टी का एक और विधायक गिरफ्तार!

घाग ने कहा कि मराठा समाज ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए 14 दिसंबर को नागपुर में शीतकालीन सत्र के दौरान भी विधान भवन पर मोर्चा निकालने का निर्णय लिया हुआ है। इस बाइक रैली में केसरिया झंडे दिखाई दिए।

इसे भी पढ़िए :  फडणवीस पर उद्धव ठाकरे का तंज, कहा- मैंने प्रचार नहीं किया फिर भी शिवसेना जीती