बक्सर: बिहार में 500 महादलितों ने धर्मांतरण कर लिया है। यहां के बक्सर जिले के चौंगाई गांव में पांच सौ हिंदुओं के धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपनाने का मामला सामने आया है। जिन लोगों ने धर्मांतरण किया है वह महादलित वर्ग से हैं और उन्हें बेहतर जिदगी का भरोसा दिलाया गया है। गांव में शेष बचे महादलितों पर भी धर्म बदल लेने का दबाव बनाया जा रहा है। इस से पूरे गांव में चोरों और खलबली मच गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी रमण कुमार ने कहा कि इस बात की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। मामले की जांच कराई जाएगी।
इसे भी पढ़िए-बिहार : पकड़ा गया अब तक का सबसे भ्रष्ट अधिकारी, पढ़िए घर से क्या क्या मिला
चौंगाई के महादलित मुहल्ले में मुसहर बिरादरी के लोग आर्थिक व शैक्षणिक रूप से बेहद पिछड़े हैं। कुल मिलाकर इस गांव में मुसहर बिरादरी के करीब सौ परिवार रहते हैं। जिनकी कुल आबादी एक हजार के करीब है। पिछले चार माह में इनमें से आधे परिवार वालो ने ईसाई धर्म अपना लिया हैं। यह काम गोपनीय तरीके से चलाया जा रहा है। और अब जब मामला उजागर हुआ तो पंचायत के प्रतिनिधियों व ग्रामीणों में हडकंप मच गया है।
खुलासा – करप्शन के कारण नहीं लगा पाते मौसम का सटीक अनुमान