जानवर की न दें कुर्बानी, केक काटकर मनाएं बकरीद: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

0

बकरीद पर कुर्बानी के नाम पर जानवरों की दी जाने वाली बलि के विरोध में खुद मुस्लिम समाज खड़ा हो गया है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सदस्यों ने बकरीद के मौके पर जानवरों की कुर्बानी का कड़ा विरोध जताया है।

इसे भी पढ़िए :  किडनी फेल लड़की ने लगाई मदद की गुहार, लालू ने कहा हर संभव मदद को तैयार

यूपी और उत्तराखंड के संयोजक ने मुसलमानों से अपील की कि वे बकरीद पर बेजुबान जानवरों का कत्ल न करें, बल्कि केक काटकर सांकेतिक तौर पर बकरीद मनाएं।

विश्व संवाद केंद्र में आयोजित प्रेसवार्ता में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच यूपी के सह-संयोजक अधिवक्ता खुर्शीद आगा ने कहा, ‘बकरीद में कुर्बानी को लेकर समाज में अंधविश्वास फैला है, मुसलमान अपने आपको ईमान वाला तो कहता है, लेकिन वास्तव में अल्लाह की राह पर चलने से भ्रमित हो गया है।’

इसे भी पढ़िए :  बकरीद को शाकाहारी मनाने की कर रही थी अपील, तस्वीरों में देखें उसके साथ क्या हुआ

उन्होंने कुर्बानी का विरोध करते हुए सवाल उठाया कि कुर्बानी जायज नहीं है तो फिर जानवरों की कुर्बानी क्यों दी जा रही है?

इसे भी पढ़िए :  भाजपा को मिला नोटबंदी का फायदा, हरियाणा निकाय चुनाव में बम्पर जीत

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK