नगा उग्रवादियों ने मणिपुर राइफल्स के छीने हथियार

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। नगा उग्रवादियों ने तमेंगलोंग जिले में होटल में खाना खाने गए मणिपुर राइफल्स के एस्कार्ट पार्टी से गोलियों से भरी दो एके-47 राइफल और दो इंसास राइफल छीन लिए। पुलिस ने बताया कि यह घटना मणिपुर के तमेंगलोंग जिले में एनएच-37 पर शिबिलोंग गांव में 29 अगस्त को शाम में हुई।

इसे भी पढ़िए :  जिस्म फरोशी का व्यापार करती विदेशी लड़कियां गिरफ्तार

हथियारों से लैस नगा उग्रवादियों ने होटल के भीतर से बंदूक के बल पर मणिपुर राइफल्स के कर्मियों को निकट के जंगल में ले जाकर हथियार और कारतूस छीन लिए। पुलिस ने बताया कि मणिपुर राइफल्स के कर्मी भारतीय खाद्य निगम के खाद्य सामग्री से लदे ट्रकों को सुरक्षा मुहैया करा रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  16 साल तक अफस्पा हटाने के लिए अनशन करने वाली इरोम शर्मिला सीएम के खिलाफ लड़ेगी चुनाव

घटना के बाद अतिरिक्त बल को वहां भेजा गया। तलाशी अभियान चलाया गया है, लेकिन अब तक किसी को पकड़ा नहीं जा सका है।

इसे भी पढ़िए :  अमृतसर में आपस में भिड़े 'आप' कार्यकर्ता, जमकर हुई जूतमपैजार