महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में नक्सली हमला, 1 जवान शहीद, 19 घायल

0
नक्सली हमला
प्रतीकात्मक तस्वीर

सुकमा के बाद एक और नक्सली हमला हुआ है। इस बार नक्सलियों ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सी-60 कमांडो के एक सुरंगरोधी वाहन पर बारूदी सुरंग से हमला किया है। इस हमले में एक पुलिस जवान शहीद, जबकि 19 जवान घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम को जिले के भामरगढ़ के समीप यह हमला तब हुआ जब सी-60 कमांडो का एक गश्ती दल इलाके से गुजर रहा था।

इसे भी पढ़िए :  अब मध्य प्रदेश में चलेगा एंटी रोमियो अभियान

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया हमें कुछ शुरुआती खबरें मिल रही हैं कि विस्फोट की जद में आए जवान महाराष्ट्र पुलिस के नक्सल विरोधी अभियानों को अंजाम देने वाले सी-60 बल के थे, विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।

इसे भी पढ़िए :  राजस्थान: सरकारी स्कूलों में आवारा कुत्तों के साथ खाना खाने को मजबूर हैं छात्र

अधिकारी के मुताबिक सुरक्षा बल के कर्मियों का दल इलाके में अभियान चला रहा था। उन्होंने बताया कि इससे पहले दिन में सीआरपीएफ का एक जवान और महाराष्ट्र पुलिस के दो कर्मी नक्सलियों के साथ गोलीबारी में घायल हो गए। वहां अतिरिक्त बल भेजा जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने मैरिज सर्टिफिकेट को किया अनिवार्य

आपको याद दिला दें कि, 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 25 जवान मारे गए और छह घायल हो गए थे। यह इस साल सुरक्षा बलों पर नक्सलियों का भीषण हमला था।