बिहार में महिलाओं के लिए हर अनुमंडल में खुलेगा पॉलीटेक्निक और एएनएम कॉलेज: नीतीश कुमार

0
बिहार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की योजना राज्य के सभी जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की है।

इसे भी पढ़िए :  जयललिता ने सांसद शशिकला पुष्पा को पार्टी से किया सस्पेंड

अपनी निश्चय यात्रा के छठे चरण में अपने गृह जिला नालंदा पहुंचे मुख्यमंत्री ने ‘चेतना सभा’ को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के विकास के लिए उनको तकनीकी शिक्षा से जोड़ा जाना जरूरी है। महिलाओं के लिए राज्य के प्रत्येक अनुमंडल मुख्यालय में पॉलीटेक्निक कॉलेज और एएनएम (सहायक नर्सिग मिडवाइफरी) स्कूल खोले जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  शहाबुद्दीन की जेल में सेल्फी पर भड़की बीजेपी, जेल की सुरक्षा पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा, ‘राज्य के प्रत्येक जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की योजना है। साथ ही राज्य में पांच नए मेडिकल कॉलेज भी खोले जाएंगे।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में बिहार में युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। मानव संसाधन के बेहतर इस्तेमाल के लिए सरकार उन तक उच्च शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है।

इसे भी पढ़िए :  यहां खुलेआम बिकते हैं दूल्हे, आइए और खरीदकर ले जाइए!
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse