पीएम मोदी का संकल्प: 10 साल में उत्तर प्रदेश को बना देंगे उत्तम प्रदेश

0
पीएम मोदी का संकल्प

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीती बहुत ही दुखद है। पीएम मोदी का संकल्प कहा अब यहां पर विकास कराना है जिसके लिए सपा और बसपा से बाहर निकालना पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंबे समय से सूखे की मार झेल रही बुंदेलखंड की धरती को तोहफा देने के लिए महोबा पहुंचे।

पीएम मोदी का संकल्प हमको दस वर्ष का समय दें, हम उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना देंगे। मोदी ने कहा गुजरात यूपी वाले बुंदेलखंड से लोग काम को जाते हैं। हमने यूपी में राजनीति बहुत देखी है। अब यहां पर विकास कराना है। इसके लिए सपा व बसपा से बहार निकालिए। उन्होंने कहा आल्हा ऊदल के साथ महाराजा छत्रसाल की धरती बुंदेलखंड के लोगों ने खून बहाया था। यह तो अनगिनत महानुभावों की धरती है। एक बार फिर परिवर्तन की शुरुआत भी यहीं से होगी। सैनिकों ने अपनी जवानी हमारे लिए खपाई। बुंदेलखंड की धरती बड़ी खास है। यहां तलवार का करतब के साथ कलम की चेतना भी दिखाई देती है। उन्होंने देश के लोगों से आग्रह किया है कि इस दीपावली देश की रक्षा करने वाले हमारे वीर जवानों को दिवाली की शुभकामनाओं का सन्देश भेजें।

महारैली में उन्होंने महोबा के महत्व पर प्रकाश डाला और इस धरती को कलम के साथ तलवार की धरती भी बताया, जिसने देश को 1857 के गदर में अहम योगदान दिया। पीएम मोदी ने कहा कि इस पवित्र धरती में लंबे समय से सूखा पड़ा है, अभी तक किसी ने ध्यान नहीं दिया है। पीएम मोदी का संकल्प अब हम यहां की तस्वीर बदलने में लगे हैं। मंत्री उमा भारती ने इस कार्य को संभाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नदियों जो जोडऩे से फायदा होगा। अटल जी का सपना था। उमा जी ने इसे आगे बढ़ाया। इससे तालाबों व कुओं को भी फायदा होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि नौजवानों को उत्तर प्रदेश के साथ ही बुंदेलखंड में अपने भविष्य की चिंता करनी चाहिए। इस प्रदेश में समाजवादी तथा बहुजन समाज पार्टी में माफिया से लडऩे की ताकत नहीं। हमें उप्र बचाने की चिंता। गर्भ में बेटियों को मारने वाले हिंदू जाएंगे जेल तो फोन पर तीन तलाक बोलने का भी हक नहीं। मोदी ने बुंदेलखंड के शहीद को याद कर बढाया मान।माफिया तो इन दोनों पार्टियों में भरे पड़े हैं। सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में समाज का विरोध करने वालों से लडऩे की ताकत है। प्रदेश की सत्ता पर बारी-बारी से काबिज होने वाली समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी किसी के लिए जमीन तैयार नहीं कर सकती हैं। यह दोनों तो जमीन पर कब्जा करने की होड़ में दिखाई देती हैं। दोनों में जमीन कब्जा करने की होड़ रहती है।

इसे भी पढ़िए :  असम में बाढ़ से 3 लाख लोग प्रभावित, बचाव कार्य में सेना जुटी

प्रधानमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड के किसान मिट्टी से सोना पैदा कर सकते हैं। उनके इस काम में केंद्र सरकार हमेशा साथ है। हम राज्य को भरपूर धन देते है, लेकिन उत्तर प्रदेश में इसका सदुपयोग नहीं होता है। मध्य प्रदेश के किसान इस धन का लाभ लेते है। केंद्र के धन से मध्य प्रदेश में लाभ होता है, लेकिन उत्तर प्रदेश का किसान कर्जदार हो जाता है। उत्तर प्रदेश में दिल्ली से भेजा गया धन या तो सड़ता है या फिर किसी न किसी की जेब में चला जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा व बसपा ज्यादा जमीन कब्जा करने वाले को टिकट देती है। अब हम धरती माता को लूटने नहीं देंगे। अच्छी सरकार जमीन सुधार के काम करती है। यूपी में जमीन हड़पने की प्रतिस्पर्धा चल रही है। उत्तर प्रदेश में एक पार्टी को सिर्फ अपने परिवार की चिंता है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ उत्तर प्रदेश की चिंता है। उत्तर प्रदेश की मदद से हमने देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। उत्तर प्रदेश की जनता ने सबसे बड़ी ताकत दी। अब ईमानदार लोगों को ताकत देने की जरुरत है। उत्तर प्रदेश को समाजवादी तथा बहुजन समाज पार्टी के खेल से बचाना है। भारतीय जनता पार्टी का काम लोकसभा चुनाव में जनता को साफ दिखाई दिया था।

इसे भी पढ़िए :  बेबाक बोल ! सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने की नीतीश-लालू के कामकाज की जमकर तारीफ

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार में हर दिन भ्रष्टाचार होता था। अभी ढाई साल से बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार की खबर आई क्या। उत्तर प्रदेश में हर तरफ भ्रष्टाचार है। सपा और बीएसपी शासनकाल में लटने की होड़ लगी थी। सपा और बीएसपी सरकारों ने यूपी बर्बाद किया। हाल ही में सपा और बीएसपी से लोग बाहर निकले। यह दोनों अपनी सरकार के समय दावा करते हैं कि भ्रष्टाचार करने वालों को जेल भेजेंगे, लेकिन सरकार बनते ही सब भूल जाते हैं। सपा और बसपा की दुनिया चलती रही और अभी तक उत्तर प्रदेश की जनता की जिंदगी में बदलाव नहीं आया। खजुराहो से एमआई हेलीकाप्टर से कार्यक्रम स्थल पुलिस लाइंस पहुंचने के बाद मंच संभलाने वाले पीएम मोदी का महोबा में जोरदार स्वागत किया गया। पीएम मोदी का संकल्प की हम विकास करेंगें ,उनको 265 प्लस कमल की माला और वीर आल्हा का प्रतीक चिन्ह को भेंट किया गया। मंच पर प्रधानमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह भी थे।

इसे भी पढ़िए :  साबित हुए आरोप तो केजरीवाल के संग पार्टी और सरकार भी डूबेगी!