काम नहीं करने वाले विधायकों के लिए ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ की नीति जरूरी- कमल हासन

0
कमल हासन (फ़ाइल पिक्चर )

राजनीति में उतरने व नयी पार्टी बनाने की घोषणा कर चुके अभिनेता कमल हासन अपने राजनीतिक एजेंडे को लेकर अब खुलकर बोलने लगे हैं। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ एआईएडीएमके पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कमल हासन ने सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ फॉर्मूले को विधायकों पर लागू करने की बात कही है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव: एग्जिट पोल की तरह चौंकने वाले होंगे नतीजे!

कमल हासन ने शुक्रवार को ट्वीट किया है, “काम नहीं तो वेतन नहीं का फार्मूला सरकारी कर्मचारियों के लिए ही क्यों? रिसॉर्ट में सौदा करने वाले नेताओं का क्या?”

इसे भी पढ़िए :  पंपोर में 24 घंटे से जारी है आतंकियों के साथ एनकाउंटर

हासन ने अगले ट्वीट में कहा, “माननीय न्यायालय ने हड़ताल कर रहे शिक्षकों को (वेतन काटने की) चेतावनी दी है। मैंने अदालत से उन विधायकों के खिलाफ भी इसी तरह ही चेतावनी जारी करने को कहा है, जो काम नहीं करते।”

इसे भी पढ़िए :  एनसीपी सांसद की गुंडागर्दी, प्रिंसिपल को शर्ट पकड़कर घसीटा

Click here to read more>>
Source: Aaj Tak