असम के नालो में बह रहा है कालाधन

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

नोट

रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 500 और 1000 रुपए के नोट बोरी में भरकर कूड़े में फेंकने का मामला सामने आया था। नोटों के दो बोरे डस्टबिन में पड़े मिले और पुलिस के मुताबिक नोटों को कूड़े में फेंकने से पहले उन्हें फाड़ा गया था। घटना कोलकाता के गोल्फ क्लब रोड पर स्थित कूड़ा घर की थी। रविवार को सुबह स्थानीय लोगों के देखने के बाद यह मामला सामने आया।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी का 'आईडिया' देने वाले बोकिल ने पीएम मोदी पर लगाए चौंकाने वाले आरोप!

मोदी सरकार के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश में नोटों को नष्ट करने की दो घटनाएं सामने आईं। पहली घटना यूपी के बरेली की थी 500 और 1000 रुपए के जले हुए नोट पाए गए थे। कथित तौर पर एक कंपनी के कर्मचारी बोरियों में भरकर नोटों को लाए और उसके बाद उन्हें जलाया गया था। इसके अलावा शुक्रवार को यूपी के मिर्जापुर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। यहां गंगा नदी में हजार के नोट पानी में बहते हुए पाए गए थे। गंगा नदी में तैरते हुए नोटों की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी ने ली मजबूर बाप की जान, बेटी की शादी के लिए नहीं मिला कैश, सदमे से मौत
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse