अगर आप ओला कैब से सफर करते हैं तो सावधान!

0

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ओला कैब ड्राइवर को महिला यात्री का वीडियो बनाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित महिला अपने घर से चानक्यपुरी अपने दफ्तर जा रही थी। महिला के अनुसार कैब ड्राइवर चुपके से वीडियो बना रहा था। इतना ही नहीं ड्राइवर ने महिला से अपशब्द कहे और अश्लील इशारे भी किए।

इसे भी पढ़िए :  इस जज ने मात्र 327 दिन में 6065 केसों का निपटारा कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

घटना 8 जुलाई की है। पीड़िता अपने घर से दफ्तर जाने के लिए ओल ऐप से कैब बुक की थी। रास्ते में महिला को ड्राइवर पर कुछ शक हुआ। फिर जब महिला ने ड्राइवर के हरकतों पर गौर किया तो पता चला वो अपने मोबाइल से महिला का वीडियो बना रहा था।

इसे भी पढ़िए :  बांग्लादेश से दिल्ली लाया जाएगा तारिषि का पार्थिव शरीर

महिला ने साहस दिखाते हुए ड्राइवर मोबाइल फोन छीन लिए और पुलिस को फोन किया। जिसके बाद पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।
घटना के बाद ओला ने आरोपी ड्राइवर को निकाल दिया है। मामले की जांच चल रही है।

इसे भी पढ़िए :  'हिन्दू आतंकी' हैं सीएम योगी : न्यूयॉर्क टाइम्स