विधायक अमानतुल्ला खान पर एक और मामला दर्ज

0
विधायक अमानतुल्ला
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली : ओखला से आम आदमी पार्टी(आप) के विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ जामिया नगर थाने में एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। उन पर पहले से ही एक महिला से बदसुलूकी और कार से कुचलने का मामला दर्ज कराया था। साले की पत्नी ने भी यौन शोषण के प्रयास का आरोप लगाया है, जिसमें भी मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  उमर अब्दुल्ला की पूर्व पत्नी से पुलिस ने खाली कराया सरकारी बंगला

ताजा मामले में शाहीन बाग निवासी सैयद तासीर अहमद ने विधायक के खिलाफ एक सप्ताह पहले पुलिस में शिकायत दी थी। पुलिस ने जांच करने के बाद मंगलवार को मामला दर्ज किया। विधायक की गिरफ्तारी को लेकर जांच का हवाला देते हुए पुलिस अधिकारी ने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया है।
अगले पेज पर पढ़िए- क्या है आरोप

इसे भी पढ़िए :  आजम खान डर गए महिलाओं से, मथुरा जाकर अब कभी नहीं कहेंगे 'पीएम हमें बनाओ'
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse