पटना नाव हादसा: गलती आखिर किसकी? रिपोर्ट पढ़कर चौंक जाएंगे

0
पटना
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पटना : बिहार की राजधानी पटना में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर शनिवार को आयोजित पतंगोत्सव में भाग लेकर लौट रही एक नाव गंगा नदी में डूब गई। रविवार की सुबह तीन और शवों के निकाले जाने से इस घटना में मृतकों की संख्या अब बढ़कर 24 हो गई है और कई लोग लापता हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने का ऐलान कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  मृत पिता के अकाउंट में पैसे डालकर बैंककर्मी ने की 80 लाख की धोखाधड़ी

गंगा दियारा में हादसे की शिकार हुई नाव में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। एनडीआरएफ की तीन टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं, लेकिन आइए नजर डालते हैं उन प्रमुख तथ्यों पर जो इस हादसे की बड़ी वजह बने।

इसे भी पढ़िए :  नजीब जंग का इस्तीफा नामंजूर, छुट्टी करनी पड़ी रद्द, जानें क्यों

महज कुछ दिनों पहले ही प्रकाश पर्व का शानदार आयोजन कर हर तरफ से वाहवाही लूटने वाली बिहार सरकार और प्रशासन से इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई। प्रकाश पर्व आयोजन से संबंधित तैयारियों की निगरानी खुद मुख्यमंत्री के अलावा मुख्य सचिव और डीजीपी स्तर के अधिकारी तक कर रहे थे। जबकि पतंग उत्सव की तैयारियों को लेकर इस तरह का कोई दावा नहीं किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  पुलिस ने लड़कियों से सड़क पर करवाई उठक बैठक- देखिए तस्वीरें
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse