डॉक्टर निकला हथियारों का सौदागर, भारी मात्रा में रायफल, पिस्टल, रिवॉल्वर, देसी कट्टे बरमाद

0
डॉक्टर

पुलिस ने एक डॉक्टर के घर छापा मार कर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। छतीसगढ़ के रायपुर के डॉक्टर पर घर में अवैध हथियारों की फैक्ट्री चलाने का आरोप है। पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

होमियोपैथिक डॉक्टर के घर से रायफल, पिस्टल, रिवॉल्वर, देसी कट्टे, कारतूस, तलवार और कटार बरमाद किया गया है। खास बात ये है कि डॉक्टर ने घर के एक कमरे में इन हथियारों को सजा कर रखा था। पुलिस को शक है कि शायद ये हथियार नक्सलियों को भी सप्लाई किए जा रहे होंगे। आरोपी का नाम डॉक्टर अनिरुद्ध चटर्जी है। रायपुर के टैगोर नगर में होम्योपैथी क्लिनिक चलाता है। हथियार असेंबल करने के लिए उसने कुछ मशीनें भी खरीद रखी थीं। डॉक्टर और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने माना वो खुद हथियार असेंबल करता था। माना जा रहा है कि हथियारों और मशीनरी की कुल कीमत करीब 50 लाख होगी।

इसे भी पढ़िए :  इस बार 'आप' पार्टी नोटबंदी के मुद्दे पर लड़ेगी चुनाव, चल रही हैं ये तैयारियां

arms1_1472396733

डॉक्टर ने अपने एक दोस्त राजेश पॉल को पिस्टल दी थी। राजेश उस पिस्टल को लेकर खुलेआम घूम रहा था। पुलिस ने राजेश से पूछताछ की तो उसने अनिरुद्ध का नाम ले दिया। पुलिस ने अनिरुद्ध के यहां छापा मारा तो घर की दूसरी मंजिल पर हथियारों का भंडार मिल गया। डॉक्टर के घर हथियार के अलावा हथियार बनाने से संबंधित तीन किताबें और ऑनलाइन डाटा भी मिले हैं। डॉक्टर ने बताया कि उसने हथियार बनाने,  बारूद भरने व अन्य सभी मशीनें भी पार्ट्स विदेश से ऑनलाइन खरीदी थीं।

इसे भी पढ़िए :  अगर आप ओला कैब से सफर करते हैं तो सावधान!