गुस्से में बेकाबू वर्दीधारी ने पहले 3 सिपाहियों को भूना फिर की खुदकुशी

0

गुस्से में बेकाबू वर्दीधारी ने पहले 3 सिपाहियों को गोलियों से भूना और फिर खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला बुलंदशहर के पुलिस लाइन का है। अक्सर यूपी पुलिस पर सवाल उढ़ते रहे हैं कि आखिर पुलिस महकमें में ऐसाु क्या हो रहा है जो पुलिस के नुमाइंदे ही वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। कभी साथियों की हत्या तो कभी आत्महत्या की वारादातों से अक्सर यूपी पुलिस का दामन दागदार होता रहा है। कहीं गुस्सा, कहीं तनाव तो कहीं प्रताड़ना ऐसी वारदातों की वजह बतनी रही है। इसी फेहरिस्त में एक नया अध्याय उस वक्त जुड़ गया जब उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस लाइन में एक सिपाही ने अंधाधुंध फायरिंग कर कोहराम मचा दिया, जिसमें एक पुलिसवाले की मौत हो गई और दो जख्मी हुए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद फायरिंग करने वाले सिपाही ने भी गोलीमार कर खुदकुशी कर ली।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी का असर: सिर्फ 500 रुपये में की बिटिया की शादी, चाय पिलाकर बारातियों को किया विदा

फायरिंग करने वाले सिपाही का नाम सौरभ त्यागी है और वो क्वार्टर गार्ड में संतरी के तौर पर तैनात था। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले सजा के तौर पर सौरभ का बुलंदशहर पुलिस लाइन से तबादला कर दिया गया था। दो दिन पहले ही उसे दोबारा बुलाया गया था।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई में सबसे बड़ी छापेमारी, कॉल सेंटर की आड़ में अंतर्राष्ट्रीय ठगी का भंडाफोड़, हिरासत में 700 लोग

बताया जा रहा है कि उसने सोमवार शाम अपनी थ्री नॉट थ्री रायफल से अचानक अपने साथियों पर फायरिंग शुरू कर दी। तकरीबन 45 मिनट तक वो बंदूक अपने हाथ में लेकर घूमता रहा। एसएसपी ने भी उसे समझाने की कोशिश की। मगर उसने हथियार नहीं डाला और आखिरकार तीन लोगों को गोली मारने के बाद खुदकुशी कर ली।

इसे भी पढ़िए :  स्वतंत्रता दिवस पर पतंगबाजी से पक्षियों की स्वतंत्रता पर खतरा, मांझे से लगभग 1000 पक्षियां घायल

फिलहाल वारादात के कारणों को पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी है। वहीं घायलों को इलाज अस्तपाल में चल रहा है।