पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा को PWD का नोटिस, जल्दी खाली करो बंगला

0
कपिल मिश्रा
File Photo

दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा को नोटिस जारी किया है, जिसमें उनसे नई दिल्ली का सरकारी बंगला जल्द से जल्द खाली करने को कहा गया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के मुताबिक, मिश्रा अब कैबिनेट मंत्री नहीं है और वह इस तरह के आवास के पात्र नहीं हैं। खराब जल प्रबंधन के आरोपों पर मिश्रा को 6 मई को मंत्री पद से हटाया गया था।

इसे भी पढ़िए :  J&K: अलगाववादियों पर नकेल, पाक उच्चायुक्त से मिलने पर हिरासत में लिया गया हुर्रियत नेता

अधिकारी ने बताया कि नियम-कायदे के अनुसार कैबिनेट मंत्री पद से हटाए जाने के बाद वह 15 दिन तक सरकारी बंगला में रह सकते हैं। नियमों के मुताबिक अब वह बंगले में नहीं रह सकते। इसलिए विभाग ने उन्हें आवंटित आवास जल्द से जल्द खाली करने को कहा है।

इसे भी पढ़िए :  JNU के लापता छात्र नजीब का पता लगाने के लिए SIT गठित

सूत्रों ने बताया कि लोक निर्माण मंत्री सत्येन्द्र जैन ने एक हफ्ते पहले विभाग को एक नोट जारी किया था और उनसे जल्द से जल्द बंगला खाली कराने को कहा था। मंत्री पद से हटाए जाने के बाद से कपिल मिश्रा ने सीएम अरविंद केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी आलाकमान के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। माना जा रहा है कि कपिल मिश्रा पर हुई कार्रवाई उसी से प्रेरित है।

इसे भी पढ़िए :  मीडियाकर्मियों ने आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का किया बहिष्कार