जोधपुर के राजीव नगर में एक थानेदार का शर्मनाक रुप देखने को मिला। आरोप है कि थानेदार ने उस महिला से उसके पति की जमानत के बदले में रिश्वत और साथ में एक रात बिताने की मांग कर रहा था। महिला ने इसकी सूचना एसीबी को दी, जिसके बाद एसीबी ने थानाधिकारी को गिरफ्तार किया। बता दें कि पुलिस ने पंकज वैष्णव नाम के एक शख्स को तीन जून को अफीम के दूध के साथ गिरफ्तार किया था। इसकी जानकारी होने पर उसकी पत्नी उसे छुड़ाने पहुंची।
थानेदार चारण ने पंकज का केस कमजाेर करने और अफीम की मात्रा 1 किलो से 200 ग्राम करने के लिए दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी की। इसके लिए उसने पंकज की पत्नी को थाने में बुलाया और सौदा तय हुआ। युवती ने एक लाख रुपये एडवांस दे दिया। थानाधिकारी ने कहा कि पूरे पैसे मिल जाने पर वह अफीम की मात्रा 200 ग्राम दिखा देगा जिससे पंकज की जमानत हो जाएगी।
इसी बीच थानाधिकारी व्हाट्स एप पर महिला से चैट करने लगा और प्यार का इजहार करने लगा। जब महिला बाकी बचे एक लाख का बंदोबस्त नहीं कर सकी तो थानाधिकारी ने उसे अपने साथ एक रात बिताने का आॅफर दिया।
वह निरंतर महिला को मैसेज व फोन कर परेशान करने लगा। जिसके बाद उस महिला ने एसीबी से सम्पर्क किया। इसके बाद एसीबी ने थानेधिकारी के खिलाफ जाल बिछाया और मंगलवार को जब कमलदान चारण महिला के घर पहुंचा तो एसीबी ने उसे एक लाख के चैक के साथ गिरफ्तार कर लिया।