इजाजत नहीं मिलने के बावजूद सहारनपुर जायेंगे राहुल गांधी?

0
राहुल गांधी
फाइल फोटो

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में जाने से रोक दिया गया है. सहारनपुर जिला प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार किया है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि राहुल को सहारनपुर आने की अनुमति नहीं दी गई है। बबलू कुमार को एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे के स्थान पर लाया गया है, जिन्हें सहारनपुर की जातीय हिंसा और संघर्ष के मद्देनजर 24 मई को निलंबित कर दिया गया था। वहीं कांग्रेस नेता पीएल पूनिया ने कहा कि प्रशासन की इजाजत ना मिलने के बावजूद राहुल गांधी सहारनपुर जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  अरुण जेटली ने बताया, नोटबंदी से कांग्रेस क्यों है परेशान ?

 
पीटीआई की ख़बर के मुताबिक, राहुल गांधी का कल शब्बीरपुर गांव जाने का कार्यक्रम था जहां पांच मई को दलितों के मकानों को आग लगाई गई थी। बसपा सुप्रीमो मायावती सहारनपुर हो आई हैं। उन्होंने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर कानून व्यवस्था बनाये रखने में विफल रहने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़िए :  ट्विटर पर डीयू सर्च करने पर मिल रहा है एडल्ट कंटेंट

 

सहारनपुर में इस महीने कई बार जातीय संघर्ष देखने को मिला करीब 40 दिन पहले अंबेडकर जयंती पर जुलूस के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। पांच मई को दो समुदायों के बीच संघर्ष में एक व्यक्ति मारा गया और 15 अन्य घायल हो गये।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली: चिकनगुनिया ने डेंगू को दी मात, 2600 से ज्यादा हुई मरने वालों की संख्या

 

नौ मई को करीब दर्जन भर पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया और 12 पुलिसकर्मी घायल हो गये जबकि 23 मई को एक अन्य व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि दो अन्य को घायल कर दिया गया। उसके बाद सरकार ने एसएसपी और जिलाधिकारी को निलंबित कर दिया जबकि मंडलायुक्त और पुलिस उप महानिरीक्षक के तबादले कर दिये।