सोशल मीडिया पर किया शराब का समर्थन, तो खानी पड़ेगी जेल की हवा!

0
शराब
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अगर आप सोशल मीडिया पर बहुत ज़्यादा एक्टिव रहते हैं और हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं तो ज़रा संभलकर क्योंकि आपकी ज़रा सी लापरवाही आपको हवालात की हवा खिलवा सकती है। जिस तरह सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने को अपराध की श्रेणी में रखा गया है। उसी तरह अब शराब विरोध, समर्थन या शराब का प्रचार करना आपको महंगा पड़ सकता है।

इसे भी पढ़िए :  बिहार में बाढ़ का कहर जारी, मरने वालों की संख्या 153 पहुंची

बिहार में शराब पर पूरी तरह रोक लगने के बाद बने नए कानून के तहत शराबबंदी को पूर्ण रूप से सफल बनाने की ज़िम्मेदारी जिलाअधिकारी के कंधों पर है। बिहार के सभी जिले के जिलाधिकारियों ने इस पर अमल भी शुरू कर दिया है. शराब पीने, शराब की बिक्री, शराब पीकर हंगामा खड़ा करना, शराब को घर में रखना, किसी परिसर में शराब पीने की अनुमति देना, शराब की तस्करी, के साथ-साथ अब सोशल मीडिया पर भी शराब के समर्थन या उसके प्रचार-प्रसार करने को भी अपराध की श्रेणी में रखा गया है।

इसे भी पढ़िए :  देखें वीडियो, कहां बना विश्व का सबसे लंबा 'वड़ा पाव'

अगले पेज पर पढ़ें पूरी खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse