बादल पर बरसे राहुल गांधी, कहा- पंजाब में बादलों ने अंधेरा फैलाया, सिर्फ कांग्रेस सरकार ने किया काम

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि दिल्ली में अब तक सिर्फ कांग्रेस सरकार ने काम किया है। हमने जो वादे किए उसे पूरा भी किया। आप वाले सिर्फ बयानबाजी करते हैं। उन्होंने यमुना के जल साझेदारी के मामले में आप के दोहरे रवैए पर हमला किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल हर राज्य में लोगों से अलग-अलग बात करते हैं। एक आदमी पूरी पार्टी, सरकार चलाता है। उन्होंने कहा कि केवल एक ‘पंजाबी’ ही पंजाब का मुख्यमंत्री बन सकता है। यहां बाहरी मुख्यमंत्री नहीं बन सकता।

इसे भी पढ़िए :  आखिरकार कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू, अमृतसर ईस्ट से लड़ सकते हैं चुनाव

राहुल गांधी कैप्टन अमरिंदर और सिद्धू के साथ मजीठा, जलालाबाद व लांबी में संयुक्त जनसभाएं करेंगे। मजिठा पंजाब के माझा इलाके में आता है। हालांकि राहुल गांधी इसके बाद ज्यादातर समय मालवा इलाके में प्रचार अभ‍ियान को देंगे। वह इस इलाके में रैलियां करने के अलावा कई प्रमुख पंजाबी उद्योगपतियों से मिलेंगे।

इसे भी पढ़िए :  योगी की राह पर केजरीवाल, दिल्ली सरकार ने लिया ये अहम फैसला

मजीठा विधानसभा क्षेत्र को अकालियों का गढ़ माना जाता है और यहां पर त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस के लाली मजीठिया का मुकाबला अकाली दल के दमदार नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और आम आदमी पार्टी के हिम्मत सिंह शेरगिल के साथ है। इस कड़ी चुनौती में कांग्रेस के उम्मीदवार की नैया पार लगाने के लिए मजीठा में खास तौर पर राहुल गांधी की रैली रखी गई है।

इसे भी पढ़िए :  उत्तराखंड के नए सीएम रावत ने सत्ता में आते ही ऐसी सख्ती दिखाई..कि योगी भी रह गए पीछे! पढ़िए कैसे?
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse