राहुल गांधी ने एटीएम के बाहर लाइन में खड़े लोगों से की मुलाकात, पूछा नोटबंदी का हाल

0
राहुल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नोटबंदी के आज 13वें दिन भी लोगों की लंबी-लंबी कतारे ATM और बैंको के बाहर देखने को मिल रही है। हर कोई पैसे को लेकर खासा परेशान दिख रहा है। ऐसे में जहांगीरपुरी इलाके में एक ATM के बाहर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जहां उन्होंने लोगों से नोटबंदी के ऊपर उनकी राय पूछीं। इससे पहले राहुल गांधी मुंबई में भी एक एटीएम के बाहर पहुंच गए थे। वहां भी उन्होंने लोगों से बातचीत की थी और नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार पर हमला किया था।

इसे भी पढ़िए :  राहुल के रोडशो में हंगामा, एसपीजी कमांडो से भिड़े कांग्रेस के नेता

गौरतलब है कि नोटबंदी को आज 13 दिन हो गए हैं लेकिन एटीएम और बैंकों के बाहर लगने वाली भीड़ कम नहीं हो रही है। सरकार ने काले धन पर लगाम लगाने के लिए 500 रुपये और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बंद करने का फैसला लिया था। उसके बाद बड़े पैमाने पर लोगों के बीच अफरा-तफरा मच गई।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसे भी पढ़िए :  मेरठ में राहुल और अखिलेश पर जमकर बरसे अमित शाह