राष्ट्रपति बनने के बाद आज पहली बार उत्तर प्रदेश जाएंगे कोविंद

0

राष्ट्रपति पद संभालने के बाद रामनाथ कोविंद आज पहली बार उत्तर-प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। वह आज लखनऊ पहुंचेंगे, जिसके खास इंतेजाम किए गए हैं। रामनाथ ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  नशे में धुत शख्स ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्य सरकार द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा। जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री, विधायक समेत करीब 1500 गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़िए :  सफाई कर्मचारी के लिए ग्रेजुएट-इंजीनियर्स ने किया अप्लाई, टेस्ट में अफसरों ने कराई नाले की सफाई

राष्ट्रपति 15 सितंबर को दोपहर में हेलीकाप्टर से कल्याणपुर के ईश्वरीगंज गांव पहुंचेंगे। यह वह गांव है जो हाल ही में ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्ति) गांव घोषित हुआ है। इस गांव में वह ‘स्वच्छता ही सेवा‘ कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश मंत्रिमंडल का सातवीं बार हुआ विस्तार, चार नए चेहरों को मिली जगह

Click here to read more>>
Source: Eenadu India