रेप के आरोपी गायत्री प्रजापति के दोनों बेटों पर कसा शिकंजा, आरोप सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान

0
गायत्री

सामूहिक दुष्‍कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी गायत्री प्रजापति की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। मामले में लखनऊ पुलिस ने गायत्री पर शिकंजा कसने के लिए उनके दोनों बेटों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने मामले को लेकर कहा है कि गायत्री के बेटों ने आरोपियों को शरण दी थी। आपको बता दें कि इससे पहले पुलिस ने गायत्री के गनर चंद्रपाल को गिरफ्तार किया था।

लखनऊ जोन के पुलिस महानिरीक्षक ए. सतीश गणेश ने यहां ‘भाषा’ को बताया कि सामूहिक बलात्कार के मामले में प्रजापति के साथ अभियुक्त बनाये गये अमरेन्द्र उर्फ पिंटू, रूपेश्वर तथा विकास वर्मा को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब चुनाव: जलंधर में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस डूबती नाव, सत्ता के लिए मछली की तरह तड़प रहे कांग्रेसी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन तीनों अभियुक्तों को लखनउच्च् के हजरतगंज इलाके से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक अशोक तिवारी, आशीष शुक्ला, प्रजापति के गनर चंरदपाल तथा आज पकड़े गये तीन अन्य समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब सिर्फ प्रजापति की ही गिरफ्तारी होना बाकी है। पुलिस और एसटीएफ उन्हें तलाश कर रही हैं।

आपको बता दें, गायत्री के खिलाफ एक महिला ने आरोप लगाया था कि प्रजापति और उनके साथियों ने दो साल तक उसका गैंगरेप किया। साथ ही उसकी बेटी का भी यौन शोषण किया। महिला ने इसकी शिकायत भी की थी, लेकि‍न उस पर कोई कार्रवाई नही हुई। इसके बाद पीड़िता सुप्रीम कोर्ट पहुंची। कोर्ट ने तुरंत मंत्री के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करने का ऑर्डर दिया था।

इसे भी पढ़िए :  डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने वीडियो जारी कर समर्थकों से की शांति बनाए रखने की अपील

बड़ी बात ये है कि गायत्री के बेटों अनुराग और अनिल की गिरफ्तारी के बाद जल्द ही गायत्री तक पहुंचना तय माना जा रहा है। दोनों बेटों के नाम 20 से ज्यादा कंपनियां हैं, जिसमें वे अरबों रुपए के मालिक हैं। दोनों बेटों की पढ़ाई अमेठी में ही हुई है। दोनों ने बीए किया है।

इसे भी पढ़िए :  आजम खान ने कहा- मैं ही पूरा कर सकता हूं, अखंड भारत का सपना

बड़ा बेटा अनुराग पिता के साथ ही कमीशन एजेंट के तौर पर काम करने लगा। अनुराग पर भी अमेठी की रहने वाली एक लड़की ने 2014 में रेप का आरोप लगाया था। उसके खिलाफ कार्रवाई करने की कई सिफारिशें की गईं, लेकिन गायत्री की हनक के चलते पुलिस ने एफआईआर तक नहीं दर्ज की। बताया जाता है कि बाद में परिवार पर दबाव बनाकर लड़की को शांत कराया गया।